फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर दंपती में कोरोना के लक्षण.. मिनटों में खाली हुआ एसबीआई का जोनल ऑफिस

विज्ञापन
एसबीआई के जोनल ऑफिस में कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद दवाई का छिडकाव कराया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पति-पत्नी को ड्यूटी से हटाकर क्वारंटाइन कराया, पूरे दफ्तर में सैनिटाइजेशन
विज्ञापन

सुभाषनगर के ही एक परिवार के छह लोगों को हुआ है कोरोना का संक्रमण

बरेली। सुभाषनगर कनेक्शन की दहशत बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के जोनल कार्यालय में भी दिखाई दी। प्रबंधक के पद पर कार्यरत एक दंपती में बुधवार को कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण दिखने से हड़कंप मच गया। अफसरों के निर्देश पर आनन-फानन में पूरे जोनल कार्यालय को खाली कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया। दंपती को ड्यूटी से हटाकर दो सप्ताह के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को दोनों की जिला अस्पताल में जांच होगी। जरूरत पड़ी तो सैंपल भी लिया जाएगा।
सुभाषनगर में रहने वाले इस मैनेजर दंपती के मुताबिक उन्हें पिछले सप्ताह सर्दी-जुकाम हो गया था। उन्होंने जिला अस्पताल में इसकी जांच भी कराई थी। इसी बीच सुभाषनगर के ही उस परिवार की भी जांच जिला अस्पताल में हुई थी जो बाद में कोरोना संक्रमित निकला। बैंक के दूसरे स्टाफ को इसका पता लगा तो उनमें हड़कंप मच गया। स्टाफ की दहशत और घबराहट देखते हुए बैंक प्रबंधन ने बुधवार दोपहर पति-पत्नी दोनों को फौरन घर भेजकर क्वारंटीन रहने की हिदायत दे दी। जोनल कार्यालय की बहुमंजिला इमारत को भी आनन-फानन में खाली करा दिया। इसके बाद नगर निगम को सूचना देकर पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच यह भी पता चला कि महिला अफसर इस बीच बरेली कॉलेज परिसर में स्थित बैंक शाखा में भी गई थी। इस पर वहां भी बैंक शाखा की पूरी इमारत खाली कराकर सैनिटाइजेशन कराया गया। पति-पत्नी दोनों को बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के साथ सैंपल देने के लिए बुलाया गया है।

दो सप्ताह क्वारंटीन रहेंगे पति-पत्नी

बैंक के जिस प्रबंधक दंपती में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण दिख रहे हैं, प्रबंधन ने उन्हें दो सप्ताह तक घर में ही क्वारंटाइन रहने की हिदायत दी है। जोनल कार्यालय से दंपती को घर भेजकर सैनिटाइजेशन कराए जाने के बावजूद बैंक के दूसरे स्टाफ के बीच दहशत का माहौल बना रहा। मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले दंपती एक साल से बरेली में तैनात हैं।

मामला जानकारी में आते ही दंपती को क्वारंटाइन रहने की हिदायत के साथ अवकाश दे दिया गया। बुधवार को जोनल कार्यालय खाली कराकर पूरा परिसर सैनिटाइज कराया गया है। बृहस्पतिवार को इस दंपती को जांच के लिए जिला अस्पताल बुलाया गया है। - प्रदीप कुमार शर्मा, डीजीएम एसबीआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें