फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: 'सही रास्ते पर चलकर नए प्रतिमान स्थापित करें युवा'

Tue, 25 Jun 2019 09:59 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान-2019 समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के जिले की टॉप-10 सूची में शामिल मेधावियों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


अलंकरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम अमर पाल सिंह, कॉलेज प्रबंधक डॉ. अमितेश अमित और प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। महाविद्यालय की छात्राओं, संगीत शिक्षिका संजीवनी मानेकर ने वेद मंत्रों का पाठ, स्वागत गीत और वंदे मातरम प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि अच्छी नींव पर सशक्त इमारत का निर्माण हो सकता है। युवा पीढ़ी हमारे देश की नींव के वह पत्थर हैं, जिनके ऊपर देश की प्रगति का भार है। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के बहुत रास्ते हैं, लेकिन सही रास्ते का चयन कर युवा नए प्रतिमान स्थापित करें।

प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने कहा कि यह छात्र-छात्राओं के लिए यह सुखद क्षण हैं। पुरस्कार मिलना अनंत मेहनत का सुफल होता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। प्रबंधक डॉ. अमित ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात डॉ. ज्योति गुप्ता के संचालन में माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के उन मेधावियों को भविष्य ज्योति पुरस्कार से अलंकृत किया गया, जिन्होंने परिश्रम के बल पर जिले की टॉप-10 सूची में स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम में राधाकृष्ण एंड संस ज्वैलर्स ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें