अमर ज्योति कंपनी के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी सूर्यकांत मौर्य व शशिकांत मौर्य की गिरफ्तारी पर रोक 21 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मजबूत पैरवी न होने की वजह से कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक बढ़ा दी।