जामा मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर रहा। शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने सड़कों पर मार्च भी किया। धर्मस्थलों के आसपास ड्रोन से निगरानी की गई। इससे पहले एसपी सिटी मानुष पारीक ने किला, बारादरी आदि थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में जायजा लेकर सुरक्षा बंदोबस्त देखे। किला थाना क्षेत्र में एसपी सिटी ने पुलिस व पीएसी के साथ गश्त की। शहर लेकर देहात तक कहीं भी सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई। नमाजियों ने मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी।