फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जनप्रतिनिधि के साथ बेटा भी था निशाने पर, कोर्ट में लेती नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार में दुष्कर्म और फिर सड़क पर गोली मारने की अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट लिखाने वाली महिला ने विपरीत साक्ष्य सामने पर अपराध कबूल कर लिया है। उसने बताया कि इस बार जनप्रतिनिधि के साथ ही उनका बेटा भी उसके निशाने पर था और वह कोर्ट में उनका नाम लेकर अज्ञात रिपोर्ट को नामजद कराने वाली थी। गोली मारने वाले व गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गांधी उद्यान से डूडा रोड पर रविवार रात गोली लगने के बाद घायल पड़ी महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तब से घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के साथ ही एसओजी तफ्तीश में जुटी है और एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
शुरू में खुद से दुष्कर्म व गोली लगने के दावे पर अड़ी महिला घटनास्थल के वीडियो दिखाने पर खामोश हो गई। पुलिस ने दिखाया कि कथित काली कार कहीं नहीं है, बल्कि महिला टेंपो से आते जाते दिख रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास महिला ने पैदल ही कई चक्कर लगाए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक महिला ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि साथियों की मदद से योजना बनाकर घटना की थी। उसके ही साथी ने इस तरह गोली मारी कि कोई नुकसान न हो और मामूली घायल कर वह पार निकल जाए। हालांकि उसका हाथ हिलने से गोली कॉलर बोन में धंस गई। उसने कबूला है कि इस बार जनप्रतिनिधि के साथ ही उनका बेटा भी उसके निशाने पर था और वह कोर्ट में उनका नाम लेकर अज्ञात रिपोर्ट को नामजद कराने वाली थी। पूरा खेल वसूली का था।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला को गोली मारने वाले व अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। गोली चलाने वाले पर हत्या की कोशिश की धारा और महिला पर साजिश रचने की धारा के तहत कार्रवाई होगी, गिरोह के दूसरे सदस्यों पर भी आरोप के मुताबिक धाराएं लगेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें