मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गहवरा की गौंटिया के एक बैंक मित्र को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर पीटकर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित ने मामला पंजीकृत कराया है।
बुधवार शाम सवा छह बजे अनिल कुमार मीरगंज से बाइक द्वारा अपने घर गहवरा की गौंटिया जा रहे थे। तभी गुलड़िया देवना के बीच मोड़ से आगे पीछे आ रहे दो बाइक सवारों ने ओवरटेक कर पीड़ित की बाइक को रोक लिया। तमंचे से फायर किया जो मिस हो गया। इसके बाद दोनों लुटेरों ने तमंचे की बटों से पीटकर लहूलुहान कर बैग में रखे 35 हजार रुपये लेकर भाग गए। पीछे से आ रहे राहगीरों ने उसे उठाया और मौके से एक कारतूस भी मिला।
पीड़ित और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो सीओ मीरगंज गौरव सिंह और कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा। इस बीच पुलिस पर घटना पर पर्दा डालने का आरोप लगता रहा, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद प्रकरण सामने आया। संवाद