मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया की एक महिला ने बेटे के अपहरण का गांव के दो अन्य लोगों पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
जांच में वह इंजन चोरी के आरोप में फतेहगंज पश्चिमी थाने में पुलिस हिरासत में मिला। छोटी बेगम पत्नी सलीम ने बताया कि बुधवार को गांव के दूसरे समुदाय के दो लड़के उसके घर आए। उसके पुत्र नईम को अपने साथ ले गए। आरोपी दोनों युवक अपने घर लौट आए, लेकिन उसका पुत्र नईम नहीं आया। दोनों युवकों ने उसके पुत्र को कहीं गायब कर दिया है। शिकायत मिलने पर मीरगंज पुलिस ने आसपास के थानों में फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि नईम इंजन चोरी के आरोप में कहीं और बंद है। संवाद