फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद के घर में घुसी कथित क्राइम ब्रांच, तोड़फोड़

विज्ञापन
ग्वालियर में महिला का अधजला शव बरामद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पीड़ित को गाड़ी में बैठाकर पूछताछ की, फिर घर छोड़ गए
विज्ञापन

बीमार बेटे ने कराया मेडिकल परीक्षण, आज करेंगे अफसरों से शिकायत

बरेली। सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी में रविवार रात नौ बजे दो गाड़ियों से आए कथित क्राइम ब्रांच वाले पूर्व महिला पार्षद के घर में घुस गए। वहां उन्होंने पूर्व पार्षद के बीमार बेटे को पीटा और घर का सामान तोड़ फोड़ दिया। फिर गाड़ी में बैठाकर पूछताछ के बाद बेटे को घर छोड़ गए। हालांकि अधिकारी क्राइम ब्रांच की ऐसी कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं।
राजीव कॉलोनी की गली नंबर तीन निवासी मीना गुप्ता यहां की पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। उनके पति शिव कुमार गुप्ता कांग्रेस के पदाधिकारी रहे थे। वह कई साल से ललितपुर में रेलवे से संबंधित निजी कंपनी के पावर प्लांट में ठेकेदारी करते थे। 17 फरवरी को उनकी बीमारी से मौत हो गई। उनका छोटा बेटा विशाल गुप्ता उन्हीं के साथ रहकर काम करता था, जो पिता की मौत के बाद अवसाद से जूझ रहा है और यहां घर पर ही मां व बड़े भाइयों के साथ रहता है। विशाल के मुताबिक रविवार रात करीब पौने नौ बजे सफेद टाटा सूमो और स्लेटी कलर की स्विफ्ट कार नाले के पास आकर रुकीं। इनसे करीब 15 लोग उतरे। इनमें से कुछ कार के पास खड़े रहे और बाकी उनके घर में घुस गए।
विज्ञापन

विशाल के मुताबिक उस वक्त वह छत पर था। मां मीना गुप्ता नीचे ही थीं। इन लोगों ने पूछा कि गुप्ता जी का घर यही है। उन्होंने हां कहा और बताया कि उनका तो देहांत कुछ महीने पहले हो चुका है। तब ये लोग पूछने लगे कि तुम्हारा बेटा कहा हैं। मां ने कहा कि उनके तीन बेटे हैं। इनमें से छोटा विशाल छत पर है। तब ये लोग छत पर पहुंचे और उसे पकड़कर पीटने लगे। उसके कमरे में रखा सारा सामान तलाशना शुरू कर दिया। बाद में इससे ऊपर वाले छत के कमरे में जाकर तलाशी ली और फिर उसे साथ लेकर चल दिए। रास्ते भर उसकी पिटाई लगाई। फिर कार में बैठाकर उसका मोबाइल चेक किया। उसे कुछ पूछने और बोलने का मौका नहीं दिया। इनमें से एक ने अपने साथियों से कहा कि इसका काम नहीं है तो उसके भाई नितिन के बारे में पूछने लगे। उन लोगों ने कहा कि हम क्राइम ब्रांच से हैं। नितिन को बुला दो। जब उसने नितिन को बुलाने की वजह पूछी तो कहा कि अपनी मां को कॉल करके बता दो कि किसी लड़की का चक्कर है। उसने मां को यह बात बता दी। फिर इन लोगों ने आपस में बात की और फिर उसे लेकर घर तक आए और छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

मीना देवी ने बताया कि विशाल बीमार रहता है। उसे बुरी तरह पीटा गया है। उसके दोनों भाइयों के खिलाफ भी आज तक कोई केस या शिकायत नहीं है। वह नहीं समझ पा रहीं कि आखिर क्या वजह हो गई जो इतना ड्रामा हुआ। सुभाष नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच भी मना कर रही है कि वह नहीं आए थे। परिवार के करीबी शि क्षक नेता दुष्यंत चौहान भी देर रात इनके घर आए और विशाल का मेडिकल परीक्षण कराया। कहा कि सोमवार को अधिकारियों से शिकायत करेंगे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज निकालकर दी जाएगी।

‘मुझे ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। क्राइम ब्रांच को भी किसी ऐसे टारगेट पर नहीं भेजा है। जानकारी कराते हैं। पीड़ित पक्ष से भी बात की जाएगी।’ - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें