फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोड की मरम्मत में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप, पार्षद ने काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम की तरफ से पाइप लाइन बिछाकर की जा रही मरम्मत
विज्ञापन

बरेली। इंद्रानगर में सोमवार को सीसी रोड मरम्मत के कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने का आरोप लगाकर पार्षद ने काम बंद करा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने नगर विकास मंत्री व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से भी की है।
जल निगम शहरी की तरफ से 24 घंटे जलापूर्ति के लिए इंद्रापुरम वार्ड में पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है। सोमवार को राजेंद्रनगर ब्लॉक-ए में श्री नीलकंठ मंदिर से लेकर रतन स्वीट्स तक पाइप लाइन डालने के लिए सीसी रोड खोदी गई थी। अब इस रोड की मरम्मत कराई जा रही है। पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना ने मौके पर घटिया क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल होने पर काम को रोक दिया।
विज्ञापन

उनका कहा कि नियमानुसार एक परात सीमेंट में डेढ़ परात गिट्टी व दो परात रेता होना चाहिए। आरोप है कि सीसी रोड मरम्मत के लिए घटिया क्वालिटी के सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक बोरी सीमेंट में 12 परात गिट्टी, 12 परात रेता डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है। इस बाबत नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सीसी रोड का निर्माण मानक के अनुसार ही कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें