फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठेकेदारों पर शोषण का आरोप, सफाई कर्मियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 May 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने लंबित मांगों और ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण के विरोध में मंगलवार को नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। नगर निगम पहुंचे कर्मचारी नेताओं ने आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा के नाम पर सफाई कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत काम कर रहे संविदा और आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई कार्ड और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए 435 रुपये प्रतिदिन का मानदेय तय किया गया है, लेकिन स्थानीय ठेकेदार इस शासनादेश का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।
कर्मचारियों को मात्र 6500 से 7500 रुपये प्रति महीना वेतन देकर उनका शोषण किया जा रहा है। जिला महामंत्री हेमंत सिंह अंजाना ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इन मांगों पर शीघ्र कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार समदर्शी, राजेंद्र सिंह, आकाश कुमार, संजू वाल्मीकि, नीरज कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें