फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : बेटा होने की बात छिपाकर की शादी, दहेज उत्पीड़न, दो बार कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात के गंभीर आरोपों में पुलिस ने पति, सास और चचेरे ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता कशिश उर्फ राधिका ने ससुरालियों पर बेटा होने की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, दूसरे विवाह से पहले दोनों परिवारों ने पूर्व परिस्थितियों को साझा किया था। आरोपियों ने बताया था कि अभिषेक वर्मा की पहली पत्नी का देहांत हो चुका है और उसकी एक बेटी है। हालांकि, उसके बेटे की बात छिपाई गई थी। दो साल पहले कशिश का विवाह अभिषेक वर्मा से हुआ। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति अभिषेक वर्मा, सास सुनीता वर्मा और चचेरा ससुर विनोद वर्मा ने कम दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति शराब के नशे में मारपीट करता था। विरोध करने पर सास और चचेरे ससुर ने मारपीट की।
पति बेटी का जन्म नहीं चाहता था। उसने अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण कराकर गर्भ में बेटी होने पर दो बार जबरन गर्भपात कराया। बेटा होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने अभिषेक वर्मा, सुनीता वर्मा और विनोद वर्मा को नामजद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें