फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : डॉक्टर की लापरवाही से महिला की किडनी खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संतान सुख की उम्मीद में आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से महिला की दोनों किडनी खराब हो गईं। पति ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ज्ञापन के मुताबिक, बदायूं के दातागंज निवासी राघवेंद्र पाल सिंह की पत्नी रश्मि सिंह को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की समस्या थी। संतान सुख के लिए वह निजी क्लीनिक में आईवीएफ ट्रीटमेंट कराने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सकीय लापरवाही से उनकी पत्नी को ओवेरियन हाइपरस्टिमुलेशन सिंड्रोम की समस्या हो गई। गलत इलाज से रश्मि की दोनों किडनी खराब हो गईं। वे एम्स पहुंचे तो वहां इसकी पुष्टि हुई। वहां के विशेषज्ञ ने किडनी ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह ट्रांसप्लांट नहीं करा सके।
तब एम्स से उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। अब बरेली में ही डायलिसिस हो रहा है। राघवेंद्र के मुताबिक, इस पर डॉक्टर से जवाब मांगा तो वह चुप रहीं। कानूनी नोटिस दिया तो डॉक्टर ने गलती नहीं मानी। केस वापस लेने की धमकी भी दी। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर दोषी मिलने पर डॉक्टर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें