फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसों की मरम्मत में घपला, मुख्यालय ने पूछा- अब तक क्या की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज बसों की मरम्मत में घपलेबाजी व काम दर्शाकर फर्जी बिल पास कराने के मामले का संज्ञान परिवहन निगम मुख्यालय ने लिया है। प्रधान प्रबंधक टेक्निकल और बरेली रीजन के नोडल अधिकारी सत्य नारायण सिंह ने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक से संयुक्त रिपोर्ट मांगी है। जिम्मेदार अधिकारियों से यह भी पूछा है कि मामले में अब तक उनके स्तर से क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों की मरम्मत का काम आउटसोर्सिंग पर कराया जाता है। जिम्मेदार अधिकारियों ने पहले तो निजी फर्म के लिए टेंडर में पारदर्शिता नहीं दिखाई। जिस फर्म का टेंडर तकनीकी कारणों से निरस्त कर दिया गया बाद में उसे दो डिपो का ठेका दे दिया गया। बरेली और रुहेलखंड डिपो की सैकड़ों बसों में ऐसे काम करा दिए गए जो काम बसों में होते ही नहीं।
नीलामी के लिए खड़ी बसों में भी काम कराकर बिल पास करा लिए गए। इतना ही नहीं थाने में खड़ी बस में भी मरम्मत होना दर्शाकर बिल पास हो गया। बरेली, रुहेलखंड डिपो के अलावा पीलीभीत और बदायूं डिपो व रीजनल वर्कशॉप में भी बसों में मरम्मत के कार्य संबंधी फर्जी बिल बनाए गए। जिम्मेदार अधिकारी बिना जांच पड़ताल बिल पास भी करते रहे।
विज्ञापन

छह ऐसी बसों में भी मरम्मत के काम करा दिए गए जो डिपो के बेड़े में ही शामिल नहीं हैं। बीएस-6 श्रेणी की नई बसों में भी मरम्मत दर्शाकर भुगतान ले लिया गया। जब शिकायतें एमडी तक पहुंची तो प्रधान प्रबंधक टेक्निकल ने क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी और सेवा प्रबंधक धनजीराम से जवाब तलब किया है। उनसे रिपोर्ट मांगते हुए पूछा है कि बसों की मरम्मत में घपलेबाजी के मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें