भूत-प्रेत का दिखाया डर
गांव पहुंची पुलिस को रामगोपाल ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य आए दिन बीमार रहते हैं। कुछ दिन पहले फतेहगंज पश्चिमी निवासी रमेश चंद्र मैसी उन्हें मिला। उसने भूत-प्रेत का चक्कर होने की बात कही। कहा कि अगर वह परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर लेगा तो उसे इनसे छुटकारा मिल जाएगा। उसने रुपये देने का भी लालच दिया। बृहस्पतिवार को उसने गांव पहुंचकर धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के अन्य कई लोगों का भी धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी में था। इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि रामगोपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।