ताज उद्दीन चौथी बार सपा से बने बरेली जिला उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने दी बधाई। ताज
फरीदपुर। सिमरा बोरीपुर गांव में चोरी से किसान परेशान हैं। गांव निवासी रतीपाल सिंह ने खेत से सबमर्सिबल मोटर चोरी होने पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि तहरीर देने पर भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
रतीपाल सिंह ने बताया कि वह भाभी लक्ष्मी सिंह के खेत की देखभाल करते हैं। 31 अगस्त को खेत पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोर बोरिंग से सबमर्सिबल मोटर निकालकर ले गए थे। आरोप है कि पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। यह तीसरी बार है जब उनके खेत से चोरी हुई है। इससे पहले दो बार सबमर्सिबल के केबल काटकर चोरी किए जा चुके हैं। कार्रवाई न होने से चोरों के हौंसले बुलंद हैं। जमीन मालिक लक्ष्मी सिंह के पति सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी रक्षपाल सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि चोरी हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन स्थानीय पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने आशंका जताई कि पकड़े गए दो युवकों का हाथ इस चोरी में भी हो सकता है।
केबल काट रहे युवकों को खंभे से बांधाफरीदपुर क्षेत्र में देवरानिया पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर ग्रामीणों ने मोबाइल टावर की केबल काट रहे दो युवकों को पकड़ लिया। उनको बिजली के खंभे से बांधकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर गई पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी फरीदपुर के मोहल्ला भूरेखां गौटिया के निवासी बताए गए हैं।
वर्जन,
टावर ऑपरेटर की तहरीर पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सबमर्सिबल मोटर चोरी मामले के संबंध में भी उनसे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर