खाद वितरण के दौरान पक्षपात का आरोप, किसानों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंचे अधिकारियों से भी हुई
कुआंडांडा। ककरा खुर्द साधन सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे किसानों ने गोदाम इंचार्ज व स्टाफ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। आक्रोशित किसानों ने वहां जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे कोऑपरेटिव विभाग के अधिकारियों से भी किसानों की नोकझोंक हुई, जिसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई, तब मामला शांत हुआ।
ककरा खुर्द साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को एनपीके खाद वितरित की जा रही थी। किसानों को खाद न मिलने से लेकर आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोऑपरेटिव विभाग के अधिकारियों से किसानों की जमकर नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने डायल 112 पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद किसान शांत हुए। समय से पहले ही गोदाम पर खाद्य वितरण बंद कता दिया गया। सैकड़ों की संख्या में किसान खाद लिए बिना ही वापस लौट गए। किसानों का आरोप है कि गोदाम के अधिकारी व कर्मचारी मनमानी करते हैं। संवाद