फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : बंद शौचालय के केयर टेकर के नाम पर लाखों डकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से चल रहा खेल, नव पंचायत घर की छत से टपक रहा पानी, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन

नवाबगंज। तीन साल से अधूरे शौचालय की साफ-सफाई के नाम पर केयर टेकर का लाखों का मानदेय डकारने का आरोप ग्राम प्रधान और सचिव पर लगा है। एक ग्रामीण ने एसडीएम से शिकायत की है। मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विकास खंड क्षेत्र के चुनुआ गांव के हरद्वारीलाल ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में गांव में बन रहे सामुदायिक शौचालय का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है। अधूरे शौचालय में ताला है, फिर भी ग्राम प्रधान हेतराम सचिव की मदद से शौचालय की सफाई के नाम पर केयर टेकर का लाखों रुपये का मानदेय निकाल चुके है। गांव में मंदिर के पास 40 वर्ष पूर्व बनी नाली का पानी उत्तर दिशा की ओर जाता है, लेकिन प्रधान ने दबंगई के बल पर नाली के पानी का रुख दक्षिण दिशा में करना चाहता है। ग्राम प्रधान एससी/एसटी के झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी देता है। गांव में 26 लाख रुपये की लागत से बनाए गए पंचायत घर का लिंटर बारिश होने पर टपकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी : बीडीओ
बीडीओ महेश चंद्र शाक्य ने एडीओ पंचायत आशीष भटनागर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस मामले में ग्राम प्रधान हेतराम ने बताया कि शौचालय में लगी केयर टेकर अपना काम कर रही है, जिसका उसे मानदेय मिल रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें