फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के गांव खजुआई की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर छह माह की बेटी का सौदा करने, दहेज के लिए उत्पीड़न करने, मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए पति, सास सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव खजुआई निवासी रनीता ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जून 2023 में उसकी शादी जयप्रकाश निवासी खजुआई के साथ हुई थी। छह माह पहले उसने एक बेटी सृष्टि को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों के तेवर बदल गए। ससुराल वालों ने कह दिया कि वह बेटी को नहीं रखेंगे। इसको बेच देंगे। रनीता का आरोप है कि जनपद बदायूं के एक गांव की एक महिला से ससुराल वालों ने सौदा भी कर दिया। बाद में कार्रवाई की डर से पीछे हट गए।
इसके बाद उससे दहेज स्वरूप चार लाख रुपए नकद ,एक भैंस, एक बाइक की मांग की गई, असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। सात सितंबर को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर दह माह की बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। एसआई सुरजीत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति जयप्रकाश, ससुर सुखलाल, सास मीना, ननद रेखा, पूरन देई, देवर आनन्द एवं जेठानी धनदेवी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें