सिरौली। दस लाख की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने शादी के 18 साल बाद तीन बच्चों की मां को तीन तलाक देकर छोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पति, जेठ, सास सहित पांच ससुरालियों पर दहेज का मामला दर्ज किया है। कस्बे की आसमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2008 में मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना के गांव केरवा के साजिद अली से हुई थी।
अब दो साल से उसका पति साजिद जेठ अनीस, युनुस, सास रहमतुल्ली दस लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगे। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर सबने मारपीटकर तीनों बच्चों के साथ निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रहने लगी। एक दिन पति अपने भांजे के साथ मेरे घर आए और वहीं मांग दोहराई। मना करने पर तीन तलाक देकर छोड़ गए। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद