फतेहगंज पूर्वी। हरेली की एक प्लाई फैक्टरी के करीब 40 श्रमिकों ने ठेकेदार पर पांच लाख 50 हजार रुपये की मजदूरी हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
श्रमिकों ने सोमवार को थाना फतेहगंज पूर्वी में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। श्रमिकों के अनुसार, उन्होंने एक से 31 अक्तूबर तक फैक्टरी में काम किया था। 31 की शाम जब उन्होंने ठेकेदार से मजदूरी मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद ठेकेदार का मोबाइल फोन बंद हो गया। एक नवंबर को श्रमिक दोबारा फैक्टरी पहुंचे तो मैनेजर वहां नहीं मिला।
श्रमिकों ने दो दिन से फैक्टरी में काम करना बंद कर दिया है। मजदूरी के पैसे मिलने तक फैक्टरी की मशीनें भी बंद कर दी गई हैं। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि फैक्टरी के मैनेजर व मालिक को ठेकेदार को तलाश कर मजदूरों की मजदूरी दिलवाने को कहा गया है। संवाद