फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: सोमवार को बंद रहेंगे इस जिले के सभी परिषदीय स्कूल, संचालन के समय को लेकर भी नया आदेश

Sun, 16 Aug 2026 04:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बीएसए ने परिषदीय विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया है। सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय भी बदला गया है। 
विज्ञापन
स्कूल बंद (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से जनपद के विद्यालयों के संचालन और छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर सावन के तीसरे सोमवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। चौथे सोमवार को भी सभी परिषदीय स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सावन मास में कांवड़ियों की अत्यधिक भीड़, ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन और किसी भी अप्रिय दुर्घटना की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही, पूर्व में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय जो दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया था, उसमें भी संशोधन कर दिया गया है। वर्तमान में मौसम सामान्य होने के कारण शासन के टाइम एवं मोशन स्टडीज के निर्देशों के तहत विद्यालयों के नियमित समय सारणी को पुनः लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मंदिर से लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
 

अब दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे स्कूल 
नए आदेश के तहत 30 सितंबर तक विद्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा, जिसमें सुबह आठ से 8:15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास आयोजित होगा। वहीं, एक अक्तूबर से 31 मार्च तक स्कूल सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे, जिसमें प्रार्थना सभा का समय सुबह नौ से 9:15 बजे तक रहेगा। 
 
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें