इसके साथ ही, पूर्व में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय जो दोपहर 12:30 बजे तक तय किया गया था, उसमें भी संशोधन कर दिया गया है। वर्तमान में मौसम सामान्य होने के कारण शासन के टाइम एवं मोशन स्टडीज के निर्देशों के तहत विद्यालयों के नियमित समय सारणी को पुनः लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: मंदिर से लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।