फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर अलर्ट, ट्रेनों में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

15 अगस्त को आनंद विहार तक ही जाएंगी ट्रेन, 14 अगस्त तक दिल्ली के लिए ट्रेन फुल

बरेली। अयोध्या में श्री राम जन्म मंदिर के लिए भूमि पूजन के बाद इस पर 15 अगस्त पर ट्रेनों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन की बोगियों तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त को ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने के बजाए आनंद विहार तक ही जाएंगी। फिलहाल 14 अगस्त तक दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में जगह खाली नहीं है।
विज्ञापन

एक जून से जंक्शन से 16 ट्रेनें गुजर रही हैं। जिनमें केवल अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ही अमृतसर से चलती है। बाकी सभी ट्रेनें दिल्ली या नई दिल्ली तक हैं। जिसमें श्रमजीवी, लखनऊ मेल, महामना, सत्याग्रह, सुहेलदेव, सरयू यमुना और शहीद एक्सप्रेस है। राम जन्म भूमि के पूजन के बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जंक्शन के सूत्रों की मानें तो 13 अगस्त से ही दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्री और सामान की चेकिंग शुरू हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो लाल किले में ध्वजारोहण और परेड के समय कोई भी ट्रेन दिल्ली नहीं जाएगी। सभी ट्रेनें आनंद विहार तक ही जाएंगी। हालांकि 15 अगस्त पर सतर्कता हर साल बरती जाती है लेकिन इस बार अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 14 अगस्त तक कोई जगह नहीं है, इसके अलावा 15 अगस्त शनिवार होने की वजह से लाक डाउन भी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से निर्देश आते ही ट्रेनों में यात्रियों और उनके सामान का सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 14 तक जगह नहीं
बरेली। दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनों में 14 अगस्त तक कोई जगह नहीं है। श्रमजीवी एक्सप्रेस में 14 अगस्त को 56, लखनऊ मेल में 33 वेटिंग चल रही है। यह वेटिंग लिस्ट 14 तक कंफर्म होने की संभावना है। इसके अलावा सत्याग्रह, महामना आदि ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट सौ से ऊपर है। शनिवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से 51 यात्री लखनऊ और वाराणसी के लिए रवाना हुए जबकि दिल्ली और मुरादाबाद से 35 यात्री जंक्शन पर उतरे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद प्लेटफार्म से बाहर निकलने दिया गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद और हल्दी रोड स्टेशनों पर बढ़ेगीं जन सुविधाएं
बरेली। रुदपुद सिटी के हल्दी रोड स्टेशन और फर्रुखाबाद स्टेशनों पर लगातार माल का लदान होने से इज्जतनगर रेल मंडल को काफी राजस्व मिला है। ऐसे में मंडलीय अधिकारियों ने दोनों स्टेशन पर जन सुविधाएं बढ़ाने का फैसला किया है। जिससे वहां आने वाले व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। दोनों स्टेशनों पर व्यापारियों और श्रमिकों के कक्ष में टाइल्स लगने शुरू हो गए हैं। पेयजल पानी और बिजली की सप्लाई सुचारू होगी। पीआरपो राजेंद्र सिंह ने बताया कि काशीपुर, रुद्रपुर सिटी स्टेशनों पर भी व्यापरियों के लिए सुविधा बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें