मुंबई से एक शख्स ने किया कॉल
इस बीच दरगाह के सज्जादानशीन अहसन मियां ने जांच का आश्वासन दिया तो मामला शांत होने लगा था। मंगलवार रात दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां के मोबाइल पर उबैद रजा उर्फ समीर का कॉल आया था। कथित रूप से मुंबई के निवासी उबैद रजा ने सुब्हानी मियां से योग दिवस पर सूर्य नमस्कार कराने पर कई सवाल किए। इस पर दरगाह प्रमुख ने नाराजगी जाहिर की।
बुधवार रात इस सिलसिले में कोतवाली पुलिस को सुब्हानी मियां के बेटे मुस्त हसन रजा खां ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें किला रेलवे क्रासिंग निवासी रेता बजरी कारोबारी सलमान हसन सिद्दीकी, मुंबई के निवासी बताए जा रहे मोहम्मद उबैद रजा उर्फ समीर, रामपुर के बिलासपुर थाना अंतर्गत गांव कायमगंज के निवासी शहजाद आलम, नूर आलम, अनीस आलम सिवानी और कर्नाटक निवासी काजी मुश्ताक आलम के नाम बतौर आरोपी शामिल हैं।
सलमान मियां पर भावनाएं भड़काने का आरोप
रिपोर्ट में वादी पक्ष ने सलमान हसन सिद्दीकी उर्फ सलमान मियां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सलमान मियां दरगाह प्रमुख सुब्बानी मियां के भाई असजद मियां के दामाद हैं। वह भी योग को लेकर दरगाह पदाधिकारियों पर लगातार सवाल उठा रहे थे। उन पर आरोप है कि वह दरगाह की शांति भंग करने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly: आला हजरत दरगाह के मदरसे में योग पर विवाद, सज्जादानशीन को मुंबई के शख्स ने की कॉल, ऑडियो वायरल
दरगाह के आसपास मकान खरीद फरोख्त कराते हैं जिससे हिंदू मुस्लिम सौहार्द बिगड़ता है। वह टोल प्लाजा पर खुद को दरगाह का सचिव बताकर कॉल करते हैं और वाहनों का टोल फ्री कराते हैं। साथ ही रेत बजरी के अपने कारोबार की ट्रैक्टर-ट्रालियों को दरगाह में निर्माण बताकर निकलवाते हैं और पुलिस प्रशासन को गुमराह करते हैं।
जमात रजा ए मुस्तफा के वाइस प्रेसीडेंट सलमान हसन खां ने बताया कि मुझे मीडिया के जरिये जानकारी मिली है कि मेरे विरोध में तहरीर देकर रिपोर्ट कराई गई है। मेरे ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, सब निराधार हैं। मेरी छवि को खराब किया जा रहा है।