फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में युवक की पिटाई: यूपी पुलिस पर अखिलेश का तंज- अच्छा हुआ दरोगा के हाथ में बेल्ट है, थार या बुलडोजर नहीं

Tue, 30 May 2023 01:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पुलिस चौकी में युवक की पिटाई का वीडियो ट्वीट कर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार और पुलिस पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिंसक प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
घटना को लेकर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जनपद की एक पुलिस चौकी में युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। कच्छा बनियान पहने थानेदार ने पटे से युवक को जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने मंगलवार को घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा, यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी के अकार्यवाहक दरोगा ने अपने आराम में खलल पड़ने पर फरियादी जनता पर ही अपनी बेल्ट से हिंसक प्रतिक्रिया दी। अच्छा हुआ दरोगा के पास बेल्ट है, थार या बुलडोज़र नहीं, नहीं तो…। 

संबंधित खबर- बेरहम पुलिस: कच्छा बनियान पहने थानेदार ने युवक पर बरसाए पटे, जितना गिड़गिड़ाया उतनी की पिटाई
विज्ञापन


यह घटना वजीरगंज थाने की बगरैन पुलिस चौकी की बताई गई है। पुलिस चौकी परिसर में थानेदार ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसको पुलिस चौकी परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। युवक बचाने के लिए हाथ जोड़ता रहा, लेकिन पटा हाथ में लिए थानेदार उसे पीटते रहे। 

विज्ञापन

कच्छा बनियान पहने हैं थानेदार 

वायरल वीडियो में युवक की पिटाई करते दिख रहे थानेदार कच्छा बनियान पहने हुए हैं। उनके हाथ में पटा है। युवक पिटाई कर रहे थानेदार से कह रहा है कि मार लो कितना मारोगे, जान से ही मार सकते हो न। घटना का वीडियो ट्वीट कर सपा मुखिया ने यूपी सरकार और पुलिस पर तंज कसा है।  

अल्लाह ने सुन ली फरियाद: 14 महीने के बाद सऊदी अरब से लाया गया आलम का शव, परिजनों ने कही ये बात

मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो कुछ ही देर में ट्विटर पर अपलोड वीडियो को हटवा दिया गया। एसएचओ वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है, ट्विटर पर वीडियो था, लेकिन बाद में किसी ने हटा दी। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें