परिवारवाद पर ली भाजपा की चुटकी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि परिवार के लोग लड़ रहे हैं। यदि भाजपा को बुरा लगता है तो वह संकल्प लें कि किसी परिवार वाले को नहीं लड़ाएंगे, किसी परिवार वाले से वोट नहीं लेंगे। कहा कि हम पीडीए परिवार से लड़ रहे हैं। हमारा परिवार संघर्ष करने वालों का परिवार है।
भाजपा के पास नफरत के सिवाय कोई भाषण नहीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि भाजपा के पास सिवाय नफरत के उनके पास कोई भाषण नहीं। दस साल से वो देश के प्रधानमंत्री हैं। अगर आप पूछिए, महंगाई कम हुई तो कोई जवाब नहीं है। आज सुनहरा मौका है, अपने हाथ, आप इतनी बड़ी ताकत से सपा को जिताएं कि दिल्ली में बिना अखिलेश यादव के दिल्ली में कोई सरकार बन सके। एक दिन इनको दीजिए, पांच साल इनसे सेवा लीजिए। मैं न बेमानी करूंगा, न बेमानी करने दूंगा।