परिवार के सिवा कोई यादव नहीं दिखता
गृहमंत्री ने कहा कि यहां यादव समाज बहुत बड़ी संख्या में रहता है। अखिलेश अपने आप को यादवों का खैरख्वाह कहते हैं। मैं इनसे पूछता हूं कि क्या आपको अपने परिवार के सिवा कोई यादव नहीं दिखता? पांचों यादव आपने अपने परिवार से दे दिए। मुझे बताइए कि बदायूं के यादवों का नंबर कब लगेगा?
संतोष गंगवार को साधा, बोले पार्टी ने अच्छा सोचा है : मंच से ही गृहमंत्री ने संतोष गंगवार और समर्थकों को भी साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 से बरेली भाजपा का गढ़ रहा है और इस बार पार्टी ने संतोष गंगवार के लिए नई भूमिका सोची है। जल्द ही उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके आश्वासन के बाद टिकट कटने से नाराज संतोष गंगवार के समर्थकों में भी उत्साह दिखा।
भाजपा ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनवाया : शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी, चार जून को इसका समापन कांग्रेस ढूंढो यात्रा के रूप में होगा। भाजपा ने डंके की चोट पर राम मंदिर बनवाया। सपा मुखिया अखिलेश , राहुल बाबा और प्रियंका गांधी को निमंत्रण भी दिया पर ये नहीं आए। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, महापौर उमेश गौतम मंच पर मौजूद रहे।