सपा मुखिया अखिलेश यादव, साथ में पार्टी के नेता
- फोटो : संवाद
भाजपा वालों को बताया भूमाफिया
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के लोग भगवान से ऊपर हैं। इकाना स्टेडियम भगवान का नाम है, उसका नाम बदल दिया। कभी मुख्यमंत्री ने एक बिजली का कारखाना लगाया है, किया क्या बिजली महंगी कर दी। गरीब शादी ब्याह कैसे करे। गरीब सोना नहीं खरीद सकता। भाजपा वाले भूमाफिया हैं। सोना और जमीन ले रहे हैं।
बुलडोजर संस्कृति गलत- अखिलेश
शाहजहांपुर जिले में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर अखिलेश बोले कि बुलडोजर संस्कृति को कोई स्वीकार नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि बुलडोजर संस्कृति नहीं है। इससे समाधान नहीं हो सकता है। बिहार चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम एग्जिट पोल पर कैसे यकीन करे। बिहार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
'लोकसभा चुनाव में अफसरों ने की बेईमानी'
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कई अधिकारी अगर बेईमानी नहीं करते तो परिणाम दूसरा होता। भाजपा की दिल्ली में सरकार नहीं होती। जो जिम्मेदार लोग हैं, वहीं अन्याय करेंगे तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हमारे लोग सीसीटीवी बनकर निगरानी करेंगे। पीडीए प्रहरी बनकर नजर रखेंगे।
सपा कार्यकर्ताओं को होटल से बाहर निकाला
शादी समारोह में आए अखिलेश यादव से मिलने के लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी होटल में पहुंच गए, लेकिन प्रमुख पदाधिकारी ही पार्टी के मुखिया से मिल सके। कई सपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों ने होटल से बाहर निकाल दिया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव सीबीगंज के मथुरापुर स्थित शहजिल इस्लाम के फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। उनसे मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। फार्म हाउस पर 10 मिनट रुकने के बाद अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से बिना मिले ही चले गए।
संबंधित वीडियो