अगम को साथ लाकर डैमेज कंट्रोल भी किया
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या को साथ लाए तो इससे स्थानीय सियासत में सबको तवज्जो देने का संदेश भी दे गए। चूंकि अगम मौर्या वर्ष 2022 में बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार रहे हैं। अबकी बार आंवला से लोकसभा के लिए प्रबल दावेदार थे लेकिन सपा ने नीरज मौर्य को उम्मीदवार घोषित किया है। माना जा रहा है कि चुनावी प्रबंधन में ही अगम मौर्या को इतना महत्व दिया गया है। कहीं कोई विरोध होगा तो डैमेज कंट्रोल भी होगा। सपा मुखिया का स्वागत करने वालों में आंवला के उम्मीदवार नीरज मौर्या भी थे।