फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'एक भी वोट न कटने पाए, न बंटने पाए', बरेली में अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया संदेश

Sun, 29 Nov 2026 10:04 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बरेली एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के साथ पीडीए के प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने सपा नेताओं से की मुलाकात। - फोटो : स्रोत- संगठन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बरेली एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सपा मुखिया ने नेताओं से कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि एक भी वोट न कटने पाए और न बंटने पाए।

विज्ञापन

 
लखनऊ से संभल जाते समय एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। संभल से लौटते समय भी उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की।
 
उन्होंने कहा कि 'जन-मन का मैनिफेस्टो 2027' यानी पीडीए के प्रणपत्र को घर-घर पहुंचाएं और उसकी घोषणाओं के बारे में आम जनता को सरल भाषा में समझाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से मुक्ति का रास्ता पीडीए सरकार है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'महिलाओं को दें जानकारी' 
अखिलेश यादव ने महिला कार्यकर्ताओं से विशेष रूप से महिलाओं के बीच जाकर पार्टी की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा। इनमें महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी घोषणाएं शामिल हैं। उन्होंने सभी नेताओं से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने और आपसी एकजुटता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, धर्मेंद्र कश्यप, वीरपाल सिंह, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, इस्लाम साबिर, महिपाल सिंह यादव, पूर्व महापौर डॉ. आईएस तोमर, अशोक यादव, दीपक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शिवचरन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें