फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, मोदी काम की बात कब करेंगे

Sat, 11 Feb 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Akhilesh said, when speaking of his work will - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर हमला बोला। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जब चाहते हैं, मन की बात शुरू कर देते हैं। काम की बात कब करेंगे। अच्छे दिन लाने वालों ने जनता को अब तक कुछ नहीं दिया। खाते में 15 लाख आने की बात कही थी लेकिन अब तक किसी के खाते में 15 रुपये भी नहीं आए। अपने विकास कार्य गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमने उनसे बहुत अधिक काम किए हैं।
विज्ञापन

फरीदपुर के सीएस इंटर कालेज मैदान में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी डा. सियाराम सागर के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार का काम जमीन पर उतरा है लेकिन अच्छे दिन का वादा करने वालों ने नोटबंदी कर देश-प्रदेश को लाइन में खड़ा कर दिया। लोगों की जान चली गई तो उनको दो लाख का मुआवजा भी सपा सरकार ने दिया। पीएम मोदी से सवाल करते हुए अखिलेश ने कहा कि वह बताएं कि यूपी में खुशहाली कब लाएंगे क्योंकि भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा सांसद यूपी ने दिए।
बसपा पर हमलावर होते हुए सीएम ने कहा कि बुआजी ने भाजपा से मिलकर रक्षाबंधन त्योहार मनाया। तीन बार सरकार बनाई। लोकसभा चुनाव में अपना पूरा वोट भाजपा को ट्रांसफर कर दिया। इसका नतीजा ये निकला कि बसपा का एक भी सांसद नहीं बना। जनता को पत्थर वाली सरकार से सावधान रहना है। सपा कांग्रेस की दोस्ती पर शक करने वालों के बारे में कहा कि सपा का दिल बहुत बड़ा है। जब दिल बड़ा होता है तो दोस्ती लंबी चलती है। उन्होंने करीब बीस मिनट तक कभी विपक्षियों को घेरा तो कभी सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां बताईं। सभा में रामआसरे विश्वकर्मा, प्रभारी काशीनाथ यादव, जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, जिपं अध्यक्ष संजय सिंह, दर्जा मंत्री साधना मिश्रा, आबिद खां, प्रमोद बिष्ट, सतेंद्र यादव, सूरज यादव, अरविंद यादव, हरीशंकर यादव, रवींद्र यादव, नरेंद्र प्रताप मुखर्जी, राजबाबू यादव आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


पुलिस भर्ती में नहीं होगी लिखित परीक्षा
सीएम ने सभा में घोषणा पत्र के वादे भी गिनाए। कहा कि सपा सरकार बनने पर बच्चों को एक किलो घी और मिल्क पाउडर देंगे। महिलाओं को प्रेशर कुकर मिलेगा। युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। पांच साल सिर्फ युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर काम करेंगे। विधानसभा चुनाव यूपी की दशा और दिशा तय करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें