फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट मेट्रो के लिए डीपीआर बनाएगी एजेंसी, बीडीए कर रहा है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में लाइट मेट्रो दौड़ाने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) कार्ययोजना बनाने में जुटा हुआ है। शहर में सर्वे के लिए आने वाली एजेंसी का भी इंतजार कर रहा है। इसी सर्वे से प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी तय होगी। फिजिबिलिटी मिलने पर जनप्रतिनिधियों के साथ एजेंसी और अफसरों की बैठक होगी जिसके बाद डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

लाइट मेट्रो को प्रोजेक्ट पर अगले सप्ताह तक काफी काम होने की संभावनाएं हैं। हालांकि माना जा रहा है कि शासन स्तर से अगर एजेंसी के चयन में देरी हुई तो फिर यहां एजेंसी पहुंचने में भी समय लगेगा। बता दें कि प्रदेश सरकार ने बरेली समेत छह शहरों को लाइट मेट्रो की सौगात दी है। अब इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का काम सरकारी मशीनरी का है, जितना जल्दी अफसर करेंगे, उतनी ही जल्द जनता इसकी सवारी कर पाएगी।
बताते हैं कि बीडीए का भी अपना एक सर्वे चल रहा है। अधिकारी हर दिन प्रोजेक्ट पर बात कर रहे हैं। एजेंसी का भी इंतजार है। अब तक मेट्रो दौड़ाने का काम राइट्स एजेंसी ने किया है। जिम्मेदारी इस एजेंसी को मिलेगी या किसी और को, यह देखा जा रहा है। बताया जाता है कि एजेंसी यहां आएगी तो बीडीए के अधिकारियों के साथ संभावित रूटों का परीक्षण करेगी। नापजोख भी होगी। जहां दिक्कतें आएंगी वहां रूट आदि में बदलाव की सिफारिश होगी। पूरा सर्वे होने के बाद एजेंसी व बीडीए के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

अपना पक्ष रखना चाहती है जनता
जब से मेट्रो की सौगात शहर को मिली है, उसके बाद हर दुकान, ठेले आदि पर इसकी चर्चाएं हो रही हैं। हर कोई यही सोच रहा है कि लाइट मेट्रो उनके घर से कितनी दूर होगी। इसके लिए जनता भी अपना पक्ष एजेंसी से लेकर बीडीए के अफसरों तक पहुंचाना चाहती है। जनप्रतिनिधियों से पहले जनता अपना पक्ष रखना चाहती है ताकि बीडीए के अधिकारी जनता का पक्ष भी बैठक में रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें