फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आसमान पर हवाई किराया... तीन गुना महंगा हुआ मुंबई, बंगलूरू का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली पर महंगा किराया अदा कर घर आ रहे लोगों को वापसी के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ रही है। एडवांस बुकिंग पर भी दो से तीन गुना तक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एयरलाइंस प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक फ्लाइट का किराया फ्लेक्सी होता है। यह मांग के अनुसार बढ़ता और कम होता है। त्योहारों पर घर आने और फिर लौटने के लिए 80 फीसदी एडवांस बुकिंंग होती है। लिहाजा, बाकी सीटों की तत्काल बुकिंग कराने से किराया बढ़ जाता है। मुंबई का सामान्य किराया करीब 52 सौ और बंगलूरू का 67 सौ रुपये है, पर त्योहारी सीजन में यह 11 से 14 हजार रुपये तक पहुंच रहा है।
फिलहाल, अभी मुंबई, बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट का किराया महंगा हुआ है। होली के बाद लोगों की वापसी का क्रम शुरू होगा। लिहाजा, 15, 16, 17 मार्च को यहां से वापसी का किराया दो से तीन गुना के बीच पहुंच रहा है। इसमें भी 16 मार्च यानी रविवार को सबसे ज्यादा बुकिंग हैं, ताकि सोमवार को ऑफिस ज्वॉइन कर सकें। दोनों शहरों की आवाजाही के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें