बरेली। बरेली से बंगलूरू और नवी मुंबई के साथ दिल्ली और नोएडा के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो गई है। इन दिनों बरेली-बंगलूरू और बरेली-लोकमान्य तिलक के बीच ट्रेनें निरस्त होने के कारण इन दोनों शहरों के लिए हवाई टिकटों की मांग बढ़ गई है। बरेली से नवी मुंबई और बंगलूरू के अलावा नोएडा और दिल्ली जाने का किराया भी ज्यादा है, जबकि वापसी का किराया कम है।
एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि जुलाई के अंत तक बरेली-दिल्ली के बीच किराया 4,423 रुपये जबकि दिल्ली से बरेली का किराया 3,794 रुपये है। इसी तरह बरेली-नोएडा के बीच किराया 4,423 रुपये और नोएडा-बरेली का किराया 3,749 रुपये है। दिल्ली और नोएडा के बीच हवाई यात्रा औसतन 55 मिनट की है और किराया भी लगभग समान है।
उन्होंने बताया कि बरेली-नवी मुंबई के बीच किराया 9,033 रुपये और नवी मुंबई-बरेली के बीच किराया 8,633 रुपये है। बरेली-बंगलूरू के बीच जुलाई के अंत तक किराया 10,973 रुपये और बंगलूरू-बरेली के बीच का किराया 9,560 रुपये है। हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि किराया फ्लेक्सिबल होता है। एयरलाइंस टिकटों की मांग के अनुरूप किराया तय करती हैं। इन दिनों टिकटों की मांग कम है।