बरेली। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी ने हर सांसद को पांच पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने का काम सौंपा है। वह उनको भी करना है, लेकिन प्रशासन जितने भी पेड़ लगवाए, युवक मंगल दल समेत प्रत्येक नागरिक उनकी देखभाल करे। तभी पौधरोपड़ का लक्ष्य सफल होगा।
वह विकास सभागार में युवक मंगल दल को प्रोत्साहन सामग्री वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान का बेटा खेती नहीं करना चाहता क्योंकि वह नौकरी की तलाश में लगा है। मालिक न बनकर नौकर बनने की मनोवृत्ति बदलनी होगी। युवा बिना काम किए ऊंचाई पर पहुंचने की आदत न डालें। सांसद ने कहा कि गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रत्येक परिवार को दो भैंस या गाय लोन पर देने का इंतजाम सरकार करे, इससे उनकी गरीबी दूर होगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी। बैठक में सीडीओ सत्येंद्र कुमार, युवा कल्याण अधिकारी विवेक श्रीवास्तव समेत युवक मंगल दल के सदस्य मौजूद थे। बेहतर काम करने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।