फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अगरास क्लब और केसरपुर की टीम ने जीते अपने-अपने मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन क्रिकेट कप के तीसरे दिन हुए दो मैच
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के रबड़ फैक्टरी मैदान में चल रहे चेयरमैन क्रिकेट कप के तीसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सनी सिंह की बरेली राॅयल और नफीश अहमद की अगरास क्लब के बीच हुआ। बरेली रायल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 30 रन बनाए। जवाब में अगरास क्लब ने दो विकेट रहते 32 रन बनाकर मैच जीत लिया। अगरास क्लब के खिलाड़ी उवैश ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच अजय रावत की रावत क्रिकेट अकादमी और इरफान की केसरपुर क्रिकेट टीम के बीच हुआ। रावत क्रिकेट अकादमी ने 10 ओवर में 66 रन बनाए। इसमें अजय रावत ने 35 रन बनाए। जवाब में दूसरी केसरपुर क्रिकेट टीम ने 67 बनाकर जीत अपने नाम कर लिया। दूसरे मैच में दूसरी टीम के पांच विकेट लेने वाले रानिक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर, हारून चौधरी, हसनैन अंसारी, रिजवान, कासिम, विक्की, पंकज, विक्की भारती, उदय कुमार, जयबाबू भारती, उपदेश कुमार, मुनीश कुमार, अनमोल गुर्जर, अभिषेक पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें