फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामनगर स्टेशन के उच्चीकरण के बाद नियमित चलाई जाएगी आगरा फोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामनगर स्टेशन के उच्चीकरण का काम पूरा होने के बाद रामनगर-आगरा फोर्ट का संचालन प्रतिदिन होगा। अभी यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही है। लंबे समय से इस ट्रेन को नियमित करने की मांग की जा रही है। लोकसभा में भी यह मुद्दा उठ चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को इज्जतनगर मंडल के डीआरएम सभागार में डीआरएम वीणा सिन्हा ने बजट पर प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि पिंक बुक मंगलवार को आने की उम्मीद है। इसके बाद साफ हो जाएगा कि इज्जतनगर मंडल की पुरानी और नई परियोजनाओं के लिए कितना धन मिला है।
आगरा फोर्ट को नियमित किए जाने के सवाल पर सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि आगरा फोर्ट को नियमित करने की योजना है। इस ट्रेन को रामनगर स्टेशन के उच्चीकरण का काम पूरा होने के बाद नियमित चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें