फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोस्त ने सिर में मारी गोली, सफाई कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर रामनगर में अलाव तापते समय गोली लगने से घायल सफाईकर्मी सोनू ने सप्ताह भर बाद दम तोड़ दिया। सोनू का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस एक आरोपी को जेल भेज चुकी है। अब हत्या की धारा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डोरिया निवासी 18 वर्षीय सोनू सफाईकर्मी थे। परिजनों के मुताबिक 27 जनवरी की शाम सोनू रामनगर गांव के मैदान में वॉलीबॉल खेलने के बाद साथी लड़कों के साथ आग ताप रहे थे। आरोप है कि रंजिश में रिश्तेदार व साथी अमन बाबू ने सोनू के सिर में तमंचे से गोली मार दी।
साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे अस्पताल में रेफर करके एक्सरे कराया तो पता लगा कि सिर में गोली धंसी हुई है। संवाद
-
अमन ने दी थी सफाई, धोखे से चली गोली
पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके गोली निकाली पर सोनू की हालत नाजुक थी और वह कोमा में चले गए थे। रविवार रात उनकी मौत हो गई। सोमवार को शव पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट कराई थी। जांच के बाद अमन की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अमन ने सफाई दी थी कि तमंचा दिखाने के दौरान उसके हाथ से ट्रिगर दब गया था। जानलेवा हमले के धाराओं में दर्ज मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। विवेचना अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें