फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी कागजातों से बनाए जा रहे थे पासपोर्ट, आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर एजेंट साबरी गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 10:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस को फर्जी पासपोर्ट बनाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारा। ट्रैवल एजेंट एसएस साबरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दफ्तर से कई पासपोर्ट मिले हैं। 
विज्ञापन
आरोपी एसएस साबरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फर्जी कागजातों से पासपोर्ट बनाने का मामला सामने आया है। आर्मी इंटेलिजेंस बरेली की सूचना के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस की टीम ने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाने वाले ट्रैवल एजेंट एसएस साबरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


आर्मी इंटेलिजेंस के इनपुट पर पुलिस ने मंगलवार रात उसके दफ्तर पर छापा मारा। यहां से 31 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। कई लोगों के फर्जी दस्तावेज भी मिले हैं। सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इन कागजातों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एडिट कर बनाता था फर्जी दस्तावेज 
फर्जी पासपोर्ट बनाने की सूचना मिली थी लेकिन अभी तक की जांच में पासपोर्ट फर्जी नहीं मिला है। ये पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी कागजातों जैसे आधार कार्ड, राशनकार्ड, आदि को एडिट करके सपोर्ट मजबूत कर देता था, जिससे पासपोर्ट बनने में कोई अड़चन नहीं आती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें