फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोरी के बाद एसी चलाकर सोए, फिर गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में शातिर चोरों ने एक शिक्षिका के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात के बाद बदमाश आराम से घर में एसी चलाकर सोए और फिर तसल्ली से भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आकांक्षा मैसी डेढ़ वर्ष से शास्त्री नगर में किराये के मकान में रह रही हैं और सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। 19 मई को उनके पति और सास मुरादाबाद और वहां से सिरसा (हरियाणा) अपनी रिश्तेदारी में गए थे। अकेली होने के कारण आकांक्षा शाम को घर पर ताला लगाकर संत नगर एयरफोर्स गेट स्थित अपने मायके सोने चली गईं। 20 मई को भी वह स्कूल से लौटकर शाम को शास्त्रीनगर वाले घर पर रहीं, फिर मायके चली गईं।
बृहस्पतिवार दोपहर 2:35 बजे जब आकांक्षा स्कूल से घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया और अपने पिता जितेंद्र मैसी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता-पुत्री ने जब घर के भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और लोहे का लॉकर टूटा हुआ था। लॉकर में रखे चार सोने के कड़े, पेंडल सहित सोने की चेन, एक जोड़ी बाली, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, सोने की नथनी, तीन जोड़ी चांदी की पायल और पांच हजार रुपये गायब थे। हैरान करने वाली बात यह रही कि शातिर चोरों ने वारदात के बाद भागने की जल्दबाजी नहीं दिखाई। घर की स्थिति देखकर साफ लग रहा था कि चोरी का माल समेटने के बाद बदमाशों ने कमरे का एसी ऑन किया। वहां आराम से सोए और फिर तसल्ली से रफूचक्कर हो गए। प्रेमनगर थाने में घटना की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें