फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया: पति ने कमरे में लगाया गुप्त कैमरा...सफाई के समय जो मिला उसे देख बीवी सन्न

Fri, 25 Oct 2024 08:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

UP Crime News Today: प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी इच्छा के बिना संबंध बनाए, फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
पति ने बनाए अश्लील वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अपने ही कथित पति व देवरों पर घर में गुप्त कैमरा लगवाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।

विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर 16 जुलाई को आर्य समाज मंदिर से शादी का प्रमाणपत्र बनवा लिया। उसके साथ किराये के मकान में रहने लगा। आरोप है कि कथित पति ने उसकी इच्छा के बिना संबंध बनाए, फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पति उसे ये वीडियो मोबाइल पर भेजकर 25 लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। यह भी कह रहा है कि रुपये न दे सको तो उसकी किडनी दिल्ली के अस्पताल में बिकवा देगा। बुधवार को वह घर की सफाई कर रही थी तो उसने देखा कि उसके कमरे की दीवार पर लगी सीनरी में एक गुप्त कैमरा लगा है, जो ब्लूटूथ से जुड़ा है। 

उसे शक है कि इस कैमरे के जरिये उसके और भी अश्लील वीडियो बनाए गए होंगे। प्रेमनगर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से मुकदमे चल रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म के आरोप में पति सहित चार पर रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल निवासी युवती ने दुष्कर्म के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि नोएडा में नौकरी करने के दौरान फरीदपुर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक से उसकी जान-पहचान हो गई। झांसे में लेकर उसने कई बार संबंध बनाए। निकाह करने की बात करने पर इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर उसने निकाह किया। ससुराल आने के बाद से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। ससुराल वालों ने कई बार गर्भपात करा दिया। बीते दिनों उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। 20 अक्तूबर को ससुराल आने पर पति, ससुर सहित चार ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें