एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली। फेसबुक पर दोस्ती कर लड़की ने युवक को ट्रेडिंग में निवेश करने का झांसा देकर लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ठिरिया निजावत खां निवासी मोइन ने कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि उनकी फेसबुक पर रिशू नाम की लड़की से दोस्ती हुई थी। रिशू ने ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताया। इसके बाद बलवीर का नंबर भेजा। इन लोगों ने ऑनलाइन फार्म भरवाकर डिजिटल हस्ताक्षर ले लिए।
मोइन ने पांच लाख रुपये देकर निवेश किया था। इसके बाद तीन लाख रुपये और निवेश करने के लिए कहा गया। मोइन पर तब रकम नहीं थी, इसलिए तीन लाख रुपये निवेश नहीं किए जा सके। जब उन्होंने निवेश कराने वाली रिशू, बलवीर और गुरमीत से रुपये लौटाने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगे।
इन लोगों के साथ नोएडा निवासी मनीषा गौड़ भी ठगी में शामिल थीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो