बहेड़ी/देवरनियां। खाते में पैसे डलवाने के बाद बिना नकदी दिए एक युवक साथी के साथ भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम कठर्रा निवासी शमशाद अहमद का कहना है कि उसकी कठर्रा रेलवे क्राॅसिंग के पास मोबाइल फोन व रिपेयरिंग की दुकान है। 17 मार्च को एक अनजान व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचा और उससे अपने खाते में 20 हजार रुपये डालने के लिए अनुरोध किया। उसने जैसे ही युवक के खाते में पैसे डाल दिया, तब युवक धक्के देते हुए अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। इसके बाद उसने अपनी बैंक जाकर खाता संख्या पता किया तो उक्त युवक का नाम धनंजय निकला। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो ज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद