फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती तोड़ने पर युवक ने किशोरी के कपड़े फाड़े

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। दोस्ती तोड़ने से बौखलाए युवक ने किशोरी के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर थाना प्रेमनगर पहुंची और घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र की किशोरी ने बताया कि उसकी तीन साल पहले सौ फुटा रोड के सचिन से दोस्ती हो गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने सचिन से सारे संबंध खत्म कर लिए। आरोप है कि इससे सचिन बौखला गया और आएदिन उसे परेशान करने लगा। 19 जुलाई को किशोरी स्कूटी से अपने घर जा रही थी तो रास्ते में सचिन स्कूटी रुकवाकर जबरन पीछे बैठ गया और अपने घर ले गया। वहां उसने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
देवर पर दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
सीबीगंज। एसएसपी के आदेश पर विवाहिता ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला एक साल पुराना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विवाहिता का देवर उस पर निकाह के बाद से ही गलत नजर रखता था। एक दिन मौका पाकर उसने दुष्कर्म किया। यह बात पति और ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। एसएसपी के आदेश पर थाना सीबीगंज में देवर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें