कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में बरेली के वकील शुक्रवार को भी न्यायिक कार्यों विरत रहे। शनिवार को भी हड़ताल पर रहने का ऐलान किया गया है।
बरेली में बार काउंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर वकील शुक्रवार को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। कासगंज में अपहरण के बाद महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बरेली बार एसोसिएशन ने शनिवार को भी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को वकीलों ने चौकी चौराहे पर मानव शृंखला बनाई थी।
विज्ञापन
कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर मंगलवार को दोपहर दीवानी परिसर से लापता हो गई थीं। बुधवार को सहावर में नहर किनारे उनका शव मिला था। अपहरण और हत्या के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से वकीलों में उबाल है।
शुक्रवार को कोर्ट खुलने के बाद बार एसोसिएशन की बैठक में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया गया। इसके बाद बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी आदि के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव प्रशासन मोहम्मद नसीम सैफी ने बताया कि शनिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। महिला अधिवक्ता की नृशंस हत्या करने वालों की तीन दिन के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है।