फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अदनान ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को चटाई धूल, जीत पर मना जश्न

Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
बदायूं के रमजानपुर के अदनान को दुबई में विजयी घो​षित करते रेफरी। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)/बरेली। मुक्केबाज अदनान अहमद ने दुबई के पाम जुमेराह (निक्की बीच रिसॉर्ट) में पाकिस्तान के मुक्केबाज अबूबकर शेख को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जीत का जश्न भारत ही नहीं, अमेरिका तक मनाया गया।
विज्ञापन

दुबई में मुक्का एसोसिएशन की ओर से भारत-पाकिस्तान के बीच मुक्केबाजी का यह मुकाबला 6 नवंबर की रात हुआ। परिजनों ने फोन पर बताया कि मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी मुक्केबाज अबूबकर शेख के आक्रामक रवैये और नियमों का पालन न करने के चलते रेफरी ने उन्हें अयोग्य करार दिया। इसके बाद अदनान अहमद को विजेता घोषित किया गया। मुकाबले का सीधा प्रसारण दुनियाभर में देखा गया। भारतीय मुक्केबाज की जीत के बाद समर्थकों और प्रशंसकों में उत्साह देखते ही बना। परिजनों ने बताया कि अदनान 10 नवंबर को स्वदेश लौटेंगे।


होटल की नौकरी छोड़ चुनी मुक्केबाजी की राह
अदनान अहमद विकास भवन से सेवानिवृत्त सलमान जमीर के बेटे हैं। उन्होंने बरेली के हार्टमन कॉलेज से इंटरमीडिएट और गोवा के कॉलेज से बीएससी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इसके बाद वहीं के फाइव स्टार होटल हयात ग्रांड में नौकरी की, लेकिन फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग, मुक्केबाजी और स्टंट की दुनिया में आगे बढ़ने के जुनून ने उन्हें होटल की नौकरी छोड़कर खेल के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया। इसी जुनून और मेहनत के दम पर उन्होंने दुबई में पाकिस्तान के मुक्केबाज को शिकस्त दी।
विज्ञापन

-
रमजानपुर से अमेरिका तक मना जश्न
पिता सलमान जमीर ने बताया कि वह अपने बेटे की जीत पर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने देश का नाम रोशन किया है। बताया कि अदनान की जीत की खबर मिलते ही बरेली के आनंद विहार कॉलोनी स्थित आवास और पैतृक गांव रमजानपुर और संभल में उनकी ननिहाल में आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। अदनान के सहपाठियों और परिचितों ने अमेरिका के बोस्टन और फिलाडेल्फिया, मध्यप्रदेश के ग्वालियर, हरियाणा के फरीदाबाद समेत अलीगढ़, बनारस और कानपुर में जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

बदायूं के रमजानपुर के अदनान को दुबई में विजयी घोषित करते रेफरी। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें