फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष कक्षाओं में प्रवेश अब 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए तीन दिन का समय और बढ़ा दिया है। अब प्रवेश 15 सितंबर तक होंगे। यह निर्णय शनिवार को समय सीमा खत्म हो जाने के बाद भी तमाम महाविद्यालयों में सीटें खाली रह जाने की वजह से लिया गया हैै। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इस संबंध में सभी 548 महाविद्यालयों को सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में 28 अगस्त तक ऑनलाइन हुए पंजीकरण के आधार पर स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय ने पहले मेरिट के आधार पर महाविद्यालयों को 12 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन तमाम महाविद्यालयों में सीटें नहीं भर सकीं। प्रवेश के लिए घोषित समय सीमा समाप्त होने तक सभी महाविद्यालयों में 1.05 लाख छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए, पंजीकरण 1.70 लाख से ज्यादा ने कराया था। सीटें खाली रह जाने पर विश्वविद्यालय ने 15 सितंबर तक के लिए प्रवेश की समय सीमा बढ़ा दी है।
आज से ऑनलाइन पंजीकरण कराने का फिर मौका
- स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 13 सितंबर से फिर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे, जो 22 सितंबर तक जारी रहेंगे। 23 सितंबर से खाली सीटों पर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 30 सितंबर तक चलेगी। इसके अलावा विद्यार्थी स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में लिए गए प्रवेश में संशोधन एक से पांच अक्तूबर तक करा सकेंगे।
विज्ञापन

जो छात्र प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने से छूट गए हैं, उन्हें एक मौका और दिया जा रहा है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने बीएससी नर्सिंग में पंजीकरण करा दिया है, लेकिन दूसरे पाठ्यक्रम में प्रवेश चाहते हैं, वे भी अपना नया पंजीकरण करा सकते हैं। - डॉ. सुनीता पांडेय, कुलसचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें