फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रशासन ने भाकियू (भानु) को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Sun, 06 Sep 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। केसर चीनी मिल बहेड़ी गेट पर भाकियू (भानु) के बैनर तले चल रहे धरना-प्रदर्शन के संबंध में प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम गोपाल शर्मा ने भाकियू (भानु) के युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड अनुज ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुज ठाकुर मिल गेट पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि 25 जुलाई को जिलाधिकारी ने जनपद भर में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत बिना अनुमति के पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने और धरना-प्रदर्शन पर रोक है। इसके बावजूद मिल गेट पर बिना अनुमति के धरना दिया जा रहा है। एसडीएम ने नोटिस में कहा है कि तय समय में जवाब न देने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अनुज ठाकुर ने बताया कि नोटिस मिला है। शासन प्रशासन का सम्मान करते हैं। कोई रास्ता बाधित नहीं किया है। किसी तरह की अशांति नहीं की है। कुछ किसान धरने पर बैठे हैं, वह भी चीनी मिल गेट पर रास्ता छोड़ रखा है। चीनी मिल किसानों का भुगतान अदा कर दे तो धरना समाप्त कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें