फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक संक्रमण के खतरे से प्रशासन हलकान

विज्ञापन
कोहाड़ापीर पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन-पांच में दुकानों को खोलने की छूट देने के बाद बाजार में जबरदस्त भीड़ हो रही है। इससे कोरोना के सामुदायिक संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। इसे देखते हुए डीएम ने बाजार खोलने के वर्तमान रोस्टर में बदलाव की तैयारी की है। प्लानिंग यह बन रही है कि दो दिन एक ओर और अगले दो दिन दूसरी साइड में बाजार खोले जाएं। इससे एक बाजार एक तरफ की सभी दुकानों एक ही दिन खुल जाएंगी। इससे दूसरी ओर दुकानें बंद रहने पर लोगों को पार्किंग की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन

प्रशासन और व्यापारियों ने मिलकर लॉकडाउन-पांच के बाद एक मई से बाजार का जो रोस्टर लागू कराया है। उसमें कारोबार के आधार पर दुकानों के खुलने के दिन तय हुए हैं। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पूरे हफ्ते खुल रही हैं। जबकि अन्य दुकानों के लिए हफ्ते में तीन-तीन दिन का रोस्टर बनाया गया है। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि एक यहां का बाजार ऐसा है कि जहां एक कारोबार की एक ही जगह दुकानें हैं। इससे वहां भीड़ काफी बढ़ रही हैं। सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। इसमें लोगों को परेशानी यह भी हो रही है कि उन्हें एक ही टाइप का बाजार खुलने से एक दिन में पूरा सामान नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस दिक्कत को देखते हुए मौजूदा रोस्टर की जगह दुकानों को दो दिन दाएं और अलगे दो दिन बाएं खोलने की सिस्टम लागू हो। इससे एक साइड की दुकानें बंद होने से पार्किंग की सुविधा भी होगी और जाम भी नहीं लगेगा। साथ ही एक ही दिन में लोगों को सभी आइटम खरीदने की सुविधा मिल जाएगी।

सोशल डिस्टेसिंग के लिए बटलर प्लाजा सहित दूसरे बाजारों लागू होगी व्यवस्था

कोरोना के खतरे के बावजूद बाजार को खोलने की छूट देने के बाद से ही मार्केट में भीड़ और जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कुतुबखाना, श्यामगंज सहित दूसरी कई बाजार के साथ बटलर प्लाजा में भी रुककर स्थिति का जायजा। डीएम ने बताया कि शहर के अन्य बाजारों के साथ बटलर प्लाजा में भी काफी भीड़ लग रही है। सोशल डिस्टेििसिंग के लिए नई व्यवस्था बनाना जरूरी है।

जिस रोस्टर से दुकानें अभी खुल रही हैं, उससे भीड़ बढ़ रही है। इसलिए विचार चल रहा है कि हफ्ते मेें दो दिन दाएं और अगले दो दिन बाएं दुकानें खुलें। -नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें