फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एडीजी ने निकाय चुनाव में मुस्तैदी बढ़ाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सोमवार को एडीजी पीसी मीना ने जोनभर के एसएसपी, एसपी, एएसपी व सीओ के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की। सकुशल निकाय चुनाव कराने के लिए मुस्तैदी बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अराजक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा। अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमा पर चेकिंग अभियान चलाने, मतदान के दिन पीआरवी का रूट चार्ट और तैनाती स्थल पहले से चिह्ति किए जाने की हिदायत दी। संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
अधिकारियों को चुनाव से पहले सभी बूथों का भौतिक निरीक्षण कर सभी व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही चार पहिया वाहनों को बूथ तक पहुंचाने का इंतजाम करने के निर्देश दिए। अवैध शराब की बिक्री रोकने को भी कहा। जोन के कुल 2329 वार्डों में आचार संहिता का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें